भाजपा शासित उत्त्तराखंड आरएसएस की नई प्रयोगशाला बनता जा रहा है । उत्तराखंड के चमोली जिले में मुस्लिम समुदाय के बहिष्कार के फरमान के बाद सियासत गरमाती जा रही है। चमोली के माइथान गांव के लोगों ने मुस्लिम समुदाय की गांव में एंट्री पर बैन लगाया है और वहां रह रहे 15 मुसलमान परिवारों का सामूहिक बहिष्कार करने का फरमान जारी किया है। साथ ही कहा है कि वे 31 दिसंबर तक गांव छोड़ दें।
मामले पर हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एक्स पर पोस्ट कर उत्तराखंड की सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। ओवैसी ने एक्स पर लिखा, “ये वही उत्तराखण्ड है जहां की सरकार समानता के नाम पर यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू कर रही है। क्या चमोली के मुसलमानों को समानता और सम्मान से जीने का हक नहीं है?” AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी ने चमौली कांड पर एक्स पर पोस्ट करते हुए ये भी लिखा, “मुसलमानों को भारत में अछूत बना दिया गया है।